पलवल: उत्तराखंड के काशीपुर में आयोजित 13वीं जूनियर नेशनल टोंग इल मू दो प्रतियोगिता में पलवल के चार बच्चों ने जीता मेडल
Palwal, Palwal | Jun 9, 2024 उत्तराखंड के काशीपुर में आयोजित 13वीं जूनियर नेशनल टोंग इल मू दो प्रतियोगिता में हरियाणा के पलवल जिले के चार बच्चों ने मैडल हासिल किए हैं। इस प्रतियोगिता में 14 राज्यों के बच्चों ने हिस्सा लिया । प्रतियोगिता का आयोजन 8 व 9 जून को हुआ । चाहत में गोल्ड मेडल, राधिका ने गोल्ड मेडल, चांदनी सिल्वर मेडल व योगेश ने गोल्ड मेडल जीत कर जिले व प्रदेश का नाम रोशन किया।