मीनापुर: मीनापुर पुलिस ने अलग-अलग जगहों से दो शराब कारोबारियों को शराब के साथ किया गिरफ्तार
मीनापुर पुलिस ने अलग अलग जगहों से सत्रह लीटर चुलाई शराब के साथ दो शराब कारोबारियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने रविवार की रात गुप्त सूचना पर छापेमारी कर तुर्की खरारु व मीनापुर से शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि तुर्की खरारू के मोहम्मद सुलेमान व मीनापुर गांव के सुशील ठाकुर को गिरफ्तार किया गया है।