भदोही: अभोली ब्लॉक के सीएससी अस्पताल दुर्गागंज में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत आशा बहूओं को दी गई जानकारी ।
अभोली ब्लॉक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गागंज के अधीक्षक डॉक्टर शुभांकर श्रीवास्तव के नेतृत्व में एक दिवसीय संचारी रोग नियंत्रण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें आशा संगिनी व आशा बहूओं को संचारी रोग के बारे में जानकारी दी गई और बताया गया कि गांवों में जाकर कैसे संचारी रोग के बारे में लोगों को बताया जाएगा व जागरूक किया जाएगा।