भदोही: भदोही ब्लॉक के रड़ई प्राथमिक विद्यालय के छात्रों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली।
जनपद में कम परसेंटेज में वोटिंग होने वाले बूथो पर सीडीओ यशवंत सिंह के नेतृत्व में लगातार मतदाता जागरूकता रैली निकाली जा रही है। वही आज भदोही ब्लॉक की रड़ई प्राथमिक विद्यालय के छात्रों ने निकाली रैली व जो मतदाता जनपद में नहीं है व कहीं अन्य राज्यों में रहकर अपना व परिवार का पालन पोषण करते है उन्हें सीडीओ भदोही द्वारा फोन कर 25 मई को मतदान के लिए अनुरोध किया।