जगाधरी: विष्णु गार्डन से नई बन गए मकान से 35 लोहे की प्लेट चोरी होने के बारे में पुलिस को दी शिकायत मामला दर्ज
सहदेव ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह विष्णु गार्डन के अंदर अपना मकान बना रहा है।ऐसे में शेट्रिंग के लिए उसने लोहे की प्लेट मंगाई थी। जिसमें से 35 प्लेट रात के समय कोई चोर चुरा कर अपने साथ ले गया। सुबह वहां पर काम कर रहे लोगों ने उसे जानकारी दी। जिसके बाद उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी पुलिस में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।