वाराणसी में अवैध विज्ञापनों को रोकने के लिए एआई का उपयोग किया जाएगा, यह देश का दूसरा शहर होगा
Sadar, Varanasi | Feb 28, 2025 वाराणसी नगर निगम द्वारा भी अब अपने विभागों में भी एआई जैसी तकनीक का उपयोग करने जा रही है। एआई तकनीक का सबसे पहले प्रयोग नगर निगम के विज्ञापन विभाग द्वारा करने जा रहा है। एआई के माध्यम से शहर में अवैध लगने वाले विज्ञापनों पर रोक लगेगी। नगर आयुक्त अक्षत वर्मा के निर्देश पर यह कार्य मार्च के प्रथम सप्ताह से प्रारम्भ होने जा रहा है।