कानपुर: चकेरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत दबंगों ने युवक पर धारदार हथियार से किया हमला
चकेरी थाना क्षेत्र में एक युवक पर धारदार हथियार से हमला किया गया। दबंगों ने युवक को 200 मीटर तक दौड़ाने के बाद पकड़ा और उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। पीड़ित युवक ने बताया कि,सोमवार करीब 2 बजे वो अपने घर से भैंसों के लिए चारा लेने निकला था। राजरतन साड़ी शोरूम के पास पहले से घात लगाए दबंगों ने उसे रोका और मारपीट की और भागने पर धारदार हथियार मार दिया।