नजीबाबाद: कांवड़ यात्रा के चलते मोटा महादेव मंदिर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने श्रद्धालुओं से की वार्ता
आज दिनांक 22 फरवरी को 1:00 अपर पुलिस अधीक्षक नगर, जनपद बिजनौर द्वारा कांवड यात्रा के दृष्टिगत थाना मंडावली क्षेत्रान्तर्गत मोटा महादेव मंदिर परिसर का भ्रमण/निरीक्षण कर श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य बिन्दुओं पर सर्व संबंधित को दिशा निर्देश दिये गए । कांवडियों से वार्ता की गयी तथा खाने-पीने की चीजे (फल आदि) वितरित की गई ।