अरवल: युवा राजद कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय में युवा चौपाल की सफलता पर बैठक की
Arwal, Arwal | Feb 18, 2025 अरवल युवा राजद की जिलास्तरीय बैठक राजद कार्यालय में हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने की। बैठक में पटना में होने वाली युवा चौपाल की सफलता पर चर्चा हुई। तेजस्वी यादव के 17 माह के कार्यकाल में हुए जनहित के कार्यों को गांव-गांव तक पहुंचाने की रणनीति बनी। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया गया। बैठक में कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।