अरवल: युवा राजद जिला अध्यक्ष ने 5 मार्च को पटना में आयोजित युवा चौपाल कार्यक्रम को लेकर सदर प्रखंड में बैठक की
Arwal, Arwal | Feb 18, 2025 मंगलवार दोपहर 3:00 बजे आगामी 5 मार्च को युवा राजद द्वारा पटना में आयोजित युवा चौपाल कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समीक्षा बैठक आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता युवा राजद के जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार यादव के द्वारा किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष ने बताया कि 5 मार्च को युवा राजद द्वारा पटना में युवा चौपड़ कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है।