अरवल: कुंभ से लौटते श्रद्धालुओं की कार को बस ने मारी टक्कर, तीन घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
Arwal, Arwal | Feb 18, 2025 मंगलवार शाम 5:00बजे प्रयागराज कुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार को नारायण बस के द्वारा टक्कर मार दी गई,हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार कटिहार जिले के गेरावाड़ी गांव के तीन लोग सवार थे। अशोक चौधरी, अपर्णा और कंचन देवी घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।