बंडा: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बंडा आगमन को लेकर जिला पंचायत सीईओ ने जनपद पंचायत बंडा में बैठक की
Banda, Sagar | Nov 19, 2025 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 23 नवंबर को बंडा आना तय हो गया है। जिसको लेकर बंडा में तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसके साथ ही बुधवार को दोपहर करीब 3 बजे जनपद पंचायत बंडा के सभागार में मुख्यमंत्री के बंडा आगमन को लेकर जिला पंचायत सीईओ विवेक के व्ही ने विभागीय समीक्षा बैठक ली। कार्यक्रम के प्रचार प्रसार सहित अन्य बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।