विकासखंड मलासा के मुड़ेरा गांव में आदर्श क्रिकेट क्लब की ओर से क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे समाजसेवी सुमित सचान ने खिलाड़ियों का परिचय लेकर शुभारंभ किया। उद्घाटन मैच बरगवा व कुंभी के बीच खेला गया। जिसमें कुंभी की टीम ने जीत हासिल की।