औरैया: दिबियापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पीवीआरपी विद्यालय के समीप जिला प्रशासन ने अवैध कब्जे को किया ध्वस्त
दिबियापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत जिला प्रशासन लगातार अवैध अतिक्रमण को हटाए जाने एवं कब्जों को धवस्त किए जाने के उद्देश्य कार्रवाई कर रहा है जिसके तहत गुरुवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर दिबियापुर के पीवीआरपी विद्यालय के समीप एक अवैध रूप से अतिक्रमण किए गए भूमि पर चलते हुए निर्माण को धवस्त किया गया। इस दौरान भारी मात्रा में पुलिस फोर्स भी मौजूद रहा।