औरैया: सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ब्लॉक गेट के समीप हनुमान मंदिर के सामने दो युवकों में हुई जमकर मारपीट,
ब्लॉक गेट के समीप स्थित हनुमान मंदिर के सामने सुबह दो युवकों में पैसे के लेनदेन को लेकर मारपीट होने शुरू हो गई। वहीं मारपीट होती देख वहां पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और लोग तमाशाबीन बन गए। किसी ने उन दोनों युवकों को अलग-अलग करने की जहमत नहीं उठाई। लोगों ने बताया कि यह दोनों लोग शराब के नशे में धुत थे और पैसे के लेनदेन को लेकर रोड के बीचों बीच मारपीट करने लगे।