औरैया: दिबियापुर क्षेत्र के रामगढ़ स्थित सुन्दर सिंह इंटर कॉलेज के तीन छात्रों के साथ हुई मारपीट, पुलिस को दिया शिकायती पत्र
दिबियापुर थाना क्षेत्र के रामगढ़ स्थित श्री सुंदर सिंह इंटर कॉलेज के तीन छात्रों के साथ मामूली बात को लेकर मारपीट की गई है। पीड़ित छात्रों ने दिव्यापुर थाने में पहुंचकर पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए मारपीट करने वाले आरोपियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाने की मांग की है।