झाझा: नवकाडीह नागीडैम गांव में एक महिला के साथ हुई मारपीट, घायल महिला को रेफरल अस्पताल झाझा से सदर अस्पताल जमुई किया गया रेफर
Jhajha, Jamui | Jul 20, 2024 झाझा थानाक्षेत्र के नवकाडीह नागी डैम गांव में घरेलू विवाद पर एक महिला के उसके समधी एवं अन्य लोगों के द्वारा मारपीट कर घायल कर दिया। घायल महिला की पहचान रूका देवी के रूप में हुई है। जिसे उसके पति विनोद कुमार साह के द्वारा रेफरल अस्पताल झाझा लाया गया जहां चिकित्सक ने घायल महिला का इलाज करते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया।