कैसरगंज: जरवल ब्लॉक से बच्चों ने स्कूल चलो व मतदाता जागरुकता रैली निकाल मतदान के लिए किया प्रेरित,
जरवल ब्लॉक के बीआरसी परिसर में बच्चों ने स्कूल प्रवेश के साथ मतदाता जागरूकता रैली निकाल लोगों से मतदान अवश्य करने की अपील की। स्कूल चलो अभियान व मतदाता जागरूकता रैली को बीईओ अरविंद बहादुर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। काफी संख्या में बच्चे रहे मौजूद।