गुना नगर: भुल्लनपूरा गणेश गार्डन बूढ़े बालाजी इलाके में नलों में आ रहा गंदा पानी लोगों ने नाराजगी जाहिर कर वीडियो फोटो किया जारी
गुना शहर में बारिश के दिनों में नलों में गंदा पानी आने से लोग परेशान हैं। 26 अगस्त को लोगों ने नलों में आ रहे गंदे पानी के वीडियो फोटो भी जारी किए हैं। शहर के भुल्लनपुरा गणेश गार्डन बूढ़े बालाजी इलाके में नलों में गंदा पानी आ रहा है। लोगों ने कहा, मजबूरी में मटमेला पानी पीना पड़ रहा है। नगर प्रशासन से साफ और स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने की मांग की।