गाज़ियाबाद: भोजपुर थाना पुलिस ने लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार
लड़की को बहला फुसलाकर अपने साथ ले जाने वाले मोनू उर्फ मुजाहिद नाम के शातिर अभियुक्त को रविवार शाम करीब साढ़े 5 बजे थाना भोजपुर पुलिस टीम ने फरीदनगर गेट से गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने बताया कि बीते 11 फरवरी को वादिया की ओर से तहरीर देते हुए बताया गया था कि वादिया की 23 वर्षीय पुत्री को मोनू उर्फ मुजाहिद बहला-फुसलाकर कहीं ले गया है।