सुल्तानपुर: त्यौहारों के मद्देनजर बंधुआकला थाने में आयोजित की गई पीस कमेटी की मीटिंग
बंधुआकला प्रभारी निरीक्षक धीरज कुमार सिंह की अगुवाई में थाना परिसर में आगामी त्यौहारों के मद्देनजर पीस कमेटी की मीटिंग आयोजित की गई।मीटिंग में शासन-प्रशासन द्वारा प्राप्त आदेशों व निर्देशों से सभी को अवगत कराया गया।साथ ही दुर्गा पूजा पंडालो पर CCTV,आग से बचाव के उपाय,सीमित संख्या में साउंड-स्पीकर आदि की व्यवस्था के लिए निर्देशित किया गया।