अरवल: कोनिका के समीप संस्कार गुरुकुल विद्यालय में चोरों के द्वारा किया गया चोरी
Arwal, Arwal | Mar 14, 2024 कोनिका के समीप संस्कार गुरुकुल विद्यालय में चोरों के द्वारा दरवाजा तोड़कर चोरी का अंजाम दिया गया। चोरी की घटना के बाद विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा सदर थाने में चोरी का मामला दर्ज कराया गया है। विद्यालय से कई महत्वपूर्ण सामग्री की चोरी की गई है। इस मामले में प्रधानाध्यापक दीपक कुमार ने बताया कि संस्कार गुरुकुल आश्रम में 2021 से प्रधानाध्यापक हूँ। देर रात चोरों ने विद्यालय का दरवाजा तोड़कर का कोई इलेक्ट्रॉनिक सामान समेट महत्वपूर्ण कागजात लेकर फरार हो गए। इस मामले में पुलिस के द्वारा मामला दर्ज कर जांच की जा रही है