जमुआ विधायक डॉ. मंजू कुमारी ने गुरुवार को 2 बजे झारखंड विधानसभा में जमुआ क्षेत्र में कृषि महाविद्यालय और कृषि आधारित उद्योग स्थापित करने को लेकर एक महत्वपूर्ण गैर-सरकारी संकल्प प्रस्तुत किया। विधायक ने कहा कि जमुआ व देवरी प्रखंड कृषक बाहुल्य क्षेत्र हैं, लेकिन आधुनिक तकनीक, प्रशिक्षण और संस्थागत सुविधा के अभाव में किसान व युवा आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं।