बरेली: भोजीपुरा थाना क्षेत्र में बिलबा पुल के पास श्रद्धालुओं से भरी बस ट्रैक्टर ट्राली से भिड़ी, दो की मौत, तीन लोग गंभीर घायल
थाना भोजीपुरा क्षेत्र में बिलबा पुल के पास श्रद्धालुओं से भरी बस ट्रैक्टर ट्राली से भिड़ी,दो की मौत ,तीन लोग गंभीर घायल।जानकारी के मुताबिक गुजरात के भावनगर से बस टूरिस्टों को लेकर निकली थी। यह बस महाकुंभ के साथ अन्य कई धार्मिक जगहों पर तीर्थ यात्रियों को दर्शन कराकर हरिद्वार के लिए जा रही थी।भोजीपुरा क्षेत्र में यह हादसा हुआ।