बरेली: कोतवाली थाना क्षेत्र के बटलर प्लाजा में शॉर्ट सर्किट से मोबाइल की दुकान में लगी आग
कोतवाली थाना क्षेत्र के बटलर प्लाजा में शॉर्ट सर्किट की वजह से मोबाइल की दुकान में भीषण आग लग गई । सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड कडी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दुकान स्वामी ने मामले में जानकारी देते हुए शुक्रवार को बताया कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई जिस दुकान में रखा लाखों रुपए का माल जलकर राख हो गया।