मनकापुर: महिला सुरक्षा को लेकर एण्टी रोमियो स्क्वायड हुई सक्रिय, गांव-गांव चलाया जागरूकता अभियान
Mankapur, Gonda | Nov 30, 2025 रविवार 2:00 बजे गोण्डा जिले के मनकापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत एण्टी रोमियो स्क्वायड ने महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को मजबूत बनाने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में टीमों ने गांवों व सार्वजनिक स्थलों पर चौपाल लगाकर महिला सशक्तिकरण, साइबर सुरक्षा, आत्मरक्षा, और