मकर संक्रांति के अवसर पर बुधवार की सुबह 5 बजे नई सराय के लोगों द्वारा विशाल रामनाम संकीर्तन प्रभात फेरी निकाली। इस दौरान मुस्लिम समाज द्वारा भी प्रभात फेरी में शामिल लोगों का भव्य स्वागत किया। प्रभात फेरी की शुरुआत शीतला माता मंदिर से हुई। प्रभात फेरी हाट परिसर, ब्राह्मण मोहल्ला, निचला बाजार, बस स्टेंड, मुख्य बाजार से होते हुए वापस शीतला माता मंदिर पहुंची।