ग्यारसपुर: हैदरगढ़ के ग्रामीणों ने सड़क खोदने के चलते बारिश में हुई कीचड़ में धान रोपाई कर पीएचई ठेकेदार का किया विरोध
हैदरगढ़ में ग्रामीणों के द्वारा गली मोहल्ले में हो रही भारी कीचड़ के चलते अपने विरोध व्यक्त करने का अजीब तरीका ढूंढ निकाला है ग्रामीणों ने बताया पीएचई ठेकेदार के द्वारा पूरे ग्राम में एक से डेढ़ वर्ष पूर्व ग्राम में जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन बिछाई गई थी सड़कों को खोद कर ठेकेदार के द्वारा लापरवाही बरती गई है। पूरे गांव में सड़कों को खोदा गया है।