मकर संक्रांति के पावन अवसर पर मंगलवार को जमुई सांसद अरुण भारती की ओर से जमुई में दही-चूड़ा भोज कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिले के सभी प्रखंडों से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। उक्त जानकारी 10 बजे दी। कार्यक्रम के दौरान सांसद अरुण भारती ने कार्यकर्ताओं को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी।