बरेली: थाना कैंट पुलिस ने 1 किलो चरस के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
थाना कैंट पुलिस ने 1 किलो चरस के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।पुलिस द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिली जिसके बाद कृष्णा कॉलोनी सरकारी ट्यूबवेल के पास से तीनों ही आरोपी जसवीर, सचिन यादव, नूरेन को गिरफ्तार किया गया। तीनों ही आरोपियों के पास से 1 किलो चरस बरामद की गई।