बेतिया: बेतिया में जिला भू-अर्जन कार्यालय के सर्वेयर अनवर अंसारी ने अपना बयान किया जारी
आज 13 मई मंगलवार शाम करीब 4 बजे बेतिया में जिला भू अर्जन कार्यालय के सर्वेयर अनवर अंसारी ने अपने बयान में कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 727 AA का निर्माण होने जा रहा है, यह सड़क जिला मुख्यालय बेतिया के मनुआपुल से ठकराहा को जोड़ते हुए, NH 730 में तमकुही राज के समीप मिल रही है, जिसकी लंबाई 29.2 किलोमीटर होगी, जिसमें 11.2 किलोमीटर गंडक नदी पर पुल बनाया जाएगा