चंदेरी: ग्राम चुरारी निवासी 35 वर्षीय शादीशुदा महिला घर से लापता, पति को छोड़कर गई
पुलिस से आज प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार फरियादी पति उम्र 36 वर्ष निवासी चुरारी ने बताया कि 27 मार्च की दोपहर करीबन 2:00 बजे से मेरी धर्मपत्नी उम्र 35 वर्ष मुझे छोड़कर, मुझे बिना बताए, घर से कहीं चली गई। जिसको बहुत तलाश किया मगर कहीं नहीं मिली। चंदेरी पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।