पटना ग्रामीण: गर्दनीबाग धरना स्थल पर अमीनो ने किया प्रदर्शन, पद मुक्त किए जाने से हैं नाराज
संविदा पर बहाल किए गए 550 विशेष सर्वेक्षण अमीन को राजस्व विभाग ने पद मुक्त कर दिया है। जिसे लेकर अमीनो में काफी नाराजगी देखने को मिल रही है।वहीं यह सभी अमीन लगातार कभी बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आवास का दरवाजा खटखटाते हैं तो कभी सड़कों पर बैठकर प्रदर्शन करते हैं।वहीं सोमवार को भी इन सभी अमीनो ने गर्दनीबाग धरना स्थल पर प्रदर्शन किया।