महाराजगंज: सरैया में एक महिला का शव फांसी से लटका मिला, पुलिस कर रही मामले की जांच, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप
5 दिसंबर शुक्रवार सुबह 7 बजे महिला की फांसी से लटका हुआ शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मायके पक्ष को दी गई।मायके के लोगों के पहुंचने के बाद,मृतक महिला व उसके पति के बीच मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। पहुंची पुलिस के द्वारा शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। तथा मायके पक्ष की तहरीर के आधार पर पति को हिरासत मे लेकर पूछताछ की गई है।