भदोही: रामनवमी, ईद ,अंबेडकर जयंती को लेकर सीओ भदोही ने दुर्गागंज थाने में पीस कमेटी के साथ की बैठक।
सीओ भदोही अजय चौहान ने समस्त धर्म गुरुओं के साथ दुर्गागंज थाने में पीस कमेटी के साथ बैठक कर किसी भी भ्रामक अफवाहों पर ध्यान न देने और आपत्ति जनक पोस्ट मोबाइल पर न डालने का अपील किया।सीओ ने आराजकतत्वों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कोई भी व्यक्ति जनपद का अमन चैन बिगाड़ने की कोशिश करता है तो पुलिस उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी