शुक्रवार की शाम 5 बजे मिली जानकारी के मुताबिक आपरेशन सवेरा के तहत गढ़ीपुख्ता कस्बे में पुलिस ने नशा मुक्ति के संबंध में जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को संबोधित करते हुए नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। नशे से शारीरिक एवं मानसिक स्वस्थ्य एवं आर्थिक दृष्टि से होने वाली नुकसानों की जानकारी दी गई। नशा मुक्त समाज का संदेश दिया।