मनावर नगर पालिका अप्रैल महीने से जलकर और मकान टैक्स (संपत्ति कर) का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार करेगी। इस नई व्यवस्था से नागरिकों को घर बैठे कर चुकाने की सुविधा मिलेगी।इस पहल के तहत, नगर पालिकाकर्मी वर्तमान में 15 वार्डों में घर-घर जाकर मकान मालिकों के नाम, पते और मोबाइल नंबर सहित फॉर्म भर रहे हैं।