बीकानेर में राजस्थान दिवस सप्ताह के तहत 14 से 19 मार्च तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के अवसर पर यह आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।