ओरमांझी: मेसरा में पुलिस ने अवैध बालू से लदे दो हाइवा वाहनों को किया जब्त
बालू माफिया द्वारा हाईवा की मदद से प्रत्येक दिन रात में सिल्ली,जोन्हा व अनगड़ा थाना होते हुए ओरमांझी थाना व आसपास के थाना क्षेत्रों में बालू पहुंचाते हैं। इसका खुलासा मेसरा थाना प्रभारी रोशन कुमार सिंह द्वारा बालू लदे दो हाइवा को पकड़े जाने के बाद हुई है।