गिर्वा: उदयपुर से मुंबई की दूरी 165KM कम होगी, आज सिटी रेलवे स्टेशन के एरिया मैनेजर ने दी जानकारी
Girwa, Udaipur | Mar 14, 2025 उदयपुर से मुंबई की दूरी 165KM कम होगी। दरअसल उदयपुर से मुंबई ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए अब सफर 165 किलोमीटर कम हो जाएगा और सफर भी 3 घंटे पहले ही खत्म हो जाएगा। वर्तमान में यात्रियों को MP का चक्कर लगाकर जाना पड़ता है। 5 महीने में अहमदाबाद के मुख्य स्टेशन का काम पूरा होने पर उदयपुर के लोगों के लिए अहमदाबाद से मुंबई की कनेक्टिविटी हो जाएगी।