शनिवार शाम 8:00 बजे शाहपुर के वार्ड क्रमांक 2 अंबेडकर नगर से महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर कैंडल रैली निकाली गई कैंडल रैली गांव के मुख्य मार्गो से होते हुए थाने के पास स्थित बाबा साहेब अंबेडकर प्रतिमा के पास पहुंची जहां पर समाज जनों ने डॉक्टर बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया।