हिलसा: जमुआरा लूचनटोला में एक व्यक्ति को गोली मारकर जख्मी मामले में मुख्य आरोपी 1 देसी कट्टा एवं 3 जिंदा कारतूस के साथ गिरफतार
Hilsa, Nalanda | Sep 2, 2024 हिलसा अंचल के इंस्पेक्टर रामाशंकर सिंह ने बताया कि सोमवार को चिकसौरा थाना क्षेत्र के जमुआरा लूचनटोला में शिवशंकर रविदास ने अशोक रविदास को गोली मारकर जख्मी कर दिया था। इस मामले में पुलिस कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी शिव शंकर रविदास को एक देसी कट्टा एवं तीन जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।