नवाबगंज: बाराबंकी में रोडवेज बस की लापरवाही से मसौली में बड़ा हादसा टला, तीन वाहन क्षतिग्रस्त; यात्री दहशत में आए
बाराबंकी जनपद के मसौली थाना क्षेत्र अंतर्गत गोंडा-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। एक रोडवेज बस चालक की लापरवाही और तेज रफ्तार के कारण अचानक ब्रेक लगाने से तीन वाहन आपस में टकरा गए। इस घटना में सभी वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, हालांकि किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई और सभी सुरक्षित बच गए।