मधुबनी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी परिमल कुमार ने सोमवार रात 9:00 बजे विज्ञप्ति जारी किया है। जिसमें बताया गया कि, सोमवार को मधुबनी के डीआरडीए के सभागार में मधुबनी डीएम आनंद शर्मा की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में गंगा नदी की स्वच्छता अभियंता एवं संरक्षण से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई है।