आरा: प्रेम प्रसंग में पत्नी ने कराई पति की हत्या, वलीगंज ससुराल में फांसी पर लटका मिला शव
Arrah, Bhojpur | Dec 6, 2024 वालीगंज मोहल्ले में एक युवक का फांसी पर लटकाया हुआ शव पुलिस ने बरामद किया है। मृतक की पहचान मोहम्मद वसीम के रूप में की गई है। मृतक के भाई ने बताया कि मेरा भाई 7 साल से ससुराल में ही रहता था। उसकी पत्नी का किसी के साथ प्रेम प्रसंग था जिसका विरोध मेरा भाई करता था। उसी के वजह से उसकी पत्नी और सास ने मिलकर मेरे भाई की हत्या करवाई है।