तहसील टहरौली क्षेत्र के ग्राम बमनुआ में रवि की फसल की बुवाई के लिए खाद लेकर जा रहे किसान का ट्रैक्टर ट्रॉली खराब रास्ते में फंसते ही पलट गया | इसके बाद चालक ने संयम बरत कर ग्रामीणों को सूचना दी ग्रामीणों के आने के बाद ही पलटे हुए ट्रैक्टर ट्राली को सीधा करा दिया गया | ग्रामीण राकेश कुशवाहा ने कहा कि ग्राम की चारों तरफ से आने वाली रस्ताएं खराब हैं |