रीठी के भरतपुर और पटौहा में अपराधों पर लगाम लगाने के लिए लगे सुरक्षा कैमरे
कटनी जिले की रीठी तहसील क्षेत्र में अपराधों पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से पुलिस ने अहम कदम उठाया है। रीठी थाना क्षेत्र अंतर्गत भरतपुर और पटौहा के संभावित व संवेदनशील इलाकों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इन कैमरों के माध्यम से अब पूरे क्षेत्र पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी