हुज़ूर: बागसेवनिया में मामूली कहासुनी में एक शख़्स ने हाथ में पहने लोहे के कड़े से वार कर की अपने दोस्त की हत्या, हुआ गिरफ्तार
Huzur, Bhopal | Aug 6, 2025 भोपाल के बागसेवनिया में एक मामूली कहासुनी खूनी संघर्ष में बदल गई। सब्जी विक्रेता सनी उर्फ सचिन गुप्ता ने नशे की हालत में अपने दोस्त बलवंत सिंह गौड़ पर मोबाइल चोरी का शक जताया। अपशब्दों से शुरू हुई बहस ने हिंसा का रूप ले लिया। गुस्से में आकर शनि ने अपने हाथ में पहने लोहे के कड़े से बलवंत पर ताबड़तोड़ वार किए लहूलुहान बलवंत की मौके पर ही मौत हो गई|