सैदपुर: ठीक 3 माह बाद वीरेंद्र त्रिपाठी के तबादले पर दी गई भावुक विदाई, आगमन पर नए कोतवाल का हुआ स्वागत
कोतवाली क्षेत्र में प्रशासनिक फेरबदल के तहत सैदपुर कोतवाल वीरेंद्र त्रिपाठी का महज तीन माह के कार्यकाल के बाद स्थानांतरण कर दिया गया है। उन्हें अब मोहम्मदाबाद कोतवाली की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं मोहम्मदाबाद में तैनात कोतवाल राजेश कुमार को सैदपुर कोतवाली का नया प्रभारी बनाया गया है। स्थानांतरण के बाद दोनों अधिकारियों ने अपने-अपने नए कार्यस्थल को रवाना हुए