शिकोहाबाद: स्वच्छ सिरसागंज की ओर एक कदम, दुर्गंध से मिली राहत, डॉ. गुरुदत्त सिंह ने थाने रोड की गली को बनाया गंदगी मुक्त
नगर पालिका परिषद सिरसागंज ने चेयरमैन प्रतिनिधि डॉक्टर गुरुदत्त सिंह के नेतृत्व में थाने रोड के पास वाली एक प्रमुख गली को पूरी तरह से गंदगी मुक्त बनाने के लिए एक विशेष और आधुनिक सफाई अभियान चलाया। लंबे समय से चोक नालियों और दुर्गंध से परेशान निवासियों को राहत देते हुए, सफाई दल ने हाई प्रेशर नोजल और ट्रैक्टर ट्रॉली पर लगे बड़े पानी के टैंक का इस्तेमाल किया।